आगरा। आज दिनांक 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज आगरा के एन एस एस के स्वयं सेवको एन सी सी के कैडेटों एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर धूलियागंज से बेलनगंज चौराहे तक निकाली गई छात्र देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे रैली का शुभारंभ डॉ अतुल कुमार जैन द्वारा किया गया एन सी सी अधिकारी विकास मिश्रा एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी अजय पांडेय श्यामवीर सिंह एवं सभी शिक्षकों ने पैदल मार्च करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया ।


