सोनीपत में होने वाली प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के 20 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की ओर से करेंगे प्रतिभाग

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। हरियाणा के सोनीपत में स्थित ब्राइट स्कॉलर स्कूल के इंडोर हॉल में 16 से 17 अगस्त तक प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रतियोगिता सब जूनियर,कैडेट,जूनियर एवं सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका ओपन वर्ग में फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जाएगी ।

उपरोक्त प्रतियोगिता में आगरा के 20 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।जो इस प्रकार हैं:- पंकज कुमार शर्मा,सन्तोष कुमार सिंह,प्रदीप गौर,सुदर्शन देबनाथ,जतिन बघेल,इशांत कुमार,माधव गौतम,यज्ञ अग्रवाल,वात्सल्य दीक्षित, शिवम उप्रैती ,सोहांग भटनागर, संगीता शर्मा,गौरांशी कटारा,प्रेरणा चाहर,एंजल सिंह,परी,अनन्या सिंह,तनिष्का सिंह,इक्षा सत्संगी एवं यशस्वी गौतम।

उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए पदक जीतने की कामना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *