आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित 16 खेलो के 34 आवासीय छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण हेतु आबद्ध किये जाने के दृष्टिगत वित्तीय वर्ष 2026-27 में हाकी, वालीबाल, तैराकी, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती एवं तीरन्दाजी खेलों में (बालक/बालिका छात्रावास हेतु), हैण्डबाल खेल में बालिका छात्रावास हेतु एवं फुटबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट एवं जूडो खेल के बालक छात्रावास में ऐसे अर्न्तराष्ट्रीय जिन्होने अर्न्तराष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक 04 वर्ष में आयोजित होने वाली) प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो. अथवा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी अथवा ऐसा प्रशिक्षक जिसे ओलम्पिक गेम्स, विश्वकप / एशियन गेम्स / कामनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो अपना आवेदन दिनांक 14 अगस्त, 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।
अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में एकलव्य स्टेडियम, आगरा के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।


