आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बरेली में 11 से 13 सितंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ द्वारा बरेली ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट,16वीं जूनियर पूमसे,40वीं ऑफिसियल सब जूनियर फाइट ,14वीं सब जूनियर पूमसे जबकि कैडेट एवं सीनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता सब जूनियर एवं जूनियर में ऑफिसियल जबकि कैडेट एवं सीनियर वर्ग में ओपन खेली जाएगी । आगरा के बालक एवं बालिका खिलाड़ी उपरोक्त प्रतियोगिता में फाइट एवं पूमसे वर्ग में अपना-अपना जौहर दिखाएंगे ।
उपरोक्त उत्तर प्रदेशीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में ताइक्वान्डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से आयोजित होने वाली 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट,16वीं जूनियर पूमसे,40वीं सब जूनियर फाइट एवं 14वीं सब जूनियर पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


