आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आज माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बालकों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 14 विधालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-17 में एम डी जैन इंटर कॉलेज तथा अंडर-19 में चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 14 वर्ष में फाइनल में एमडी जैन ने राजकीय इंटर कॉलेज को दो एक से हराया 17 वर्ष में एमडी जैन ने कर्ण सिंह इंटर कॉलेज रहलई को 2=0से हराया जबकि 19वर्ष मै चाहरबाटी इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज को 2=1से हराया
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक,आगरा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की। संयोजक विद्यालय श्री रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अनिल वशिष्ठ ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एस.के. सिंह, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद ने किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में विजेंद्र भारद्वाज, विनीत त्यागी,के पी सिंह, रवि प्रकाश सह सचिव,डॉ अरुण यादव,पंकज कश्यप,नवीन वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत, संजय नेहरू,दिलीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन के. पी. सिंह ने किया ।


