आगरा मंडल के आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन स्टेशन पर नई केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली स्थापित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर  सुबोध राजपूत के निर्देशन में आगरा मंडल के आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन पर नवीन केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली का सफलतापूर्वक स्थापित की गयी है |

इस के अंतर्गत आगरा कैंट स्टेशन पर 200 संख्या में अत्याधुनिक 4K कैमरे तथा मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 211 संख्या में 4K कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों को केंद्रीकृत सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा  व्यवस्था, निगरानी क्षमता एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

नई प्रणाली के माध्यम से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की उच्च गुणवत्ता वाली निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

इससे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। आगरा मंडल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यह नई सर्विलांस प्रणाली उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।आगरा मंडल निरंतर तकनीकी उन्नयन एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *