स्व० श्रीमती इंद्रा बंसल स्मृति तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट 3 सितंबर से

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के निर्देशन में स्वर्गीय श्रीमती इंद्रा बंसल स्मृति तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट दिनांक 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा के टेबिल टेनिस हॉल
‌ में आयोजित किया जा रहा है , राज्य प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण(विशेष) योगदान डॉ० विजय किशोर बंसल , समाजसेवी और बिजनेसमैन द्वारा किया जा रहा है, इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न आयु वर्गों के टेबिल टेनिस खिलाड़ी शिरकत करेंगे ।इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ० अलका शर्मा ने बताया
प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है-
1. हॉप्स बालक एवं बालिका वर्ग-(11 वर्ष)
2. कैडेट बालक एवं बालिका वर्ग-(13 वर्ष )
3. सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग- (15 वर्ष )
4. जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग-(17 वर्ष )
5. यूथ बालक एवं बालिका वर्ग-(19 वर्ष )
6. महिला एवं पुरुष वर्ग
आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाशषेश कौशल ने बताया प्रतियोगिता में खिलाड़ी और ऑफिशल्स का आना शुरू हो गया है, ठहरने की व्यवस्था नजदीकी होटलों में की गई है। प्रतियोगिता प्रातः 8:30 से प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर एन.के. लहरी जबकि रेफरी अतिन रस्तोगी और डिप्टी रेफरी आरिफ नियाज होंगे।
डॉ०अलका शर्मा
सचिव
आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन
मो०9456470804

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *