प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका जिमनास्टिक प्रतियागिता का पुरस्कार वितरण

आगरा, 26 नवंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जिमनास्टिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक एवं बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 24 से 26 नवम्बर, 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया गया। इस प्रतियोगिता में 11 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज-गोरखपुर एवं आगरा छात्रावास सहित कुल 13 टीमो ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण आज मुख्य अतिथि सुश्री रानी रामपाल, आलम्पियन, अर्जुन अवार्डी, पद्मश्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि को राजेश यादव,सहायक प्रशिक्षक द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते हुएं खेल की बारीकियों को सीखने, पढ़ने,खेलने एवं डाइट के अनुसार भोजन ग्रहण करने की सलाह दी गई। साथ ही 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग किये जाने के प्रयास को दृष्टिगत रखते हुएं अभ्यास की सलाह दी गई।
आज स्पर्धा के खेले गये मैचों के परिणाम निम्नवत् रहेंः-
बालक वर्ग –
हॉरीजेण्टल बार्स में आगरा छात्रावास का नवीन प्रथम, रजनीश आगरा छात्रावास द्वितीय, रिषभ , आगरा मंडल का ही रिषभ तीसरे स्थान पर रहा।
टेबल वाल्ट में अभिनन्दन आजमगढ़ मण्डल प्रथम, गर्वित मेरठ मण्डल द्वितीय, अंश गुप्ता आगरा मण्डल तृतीय स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में – बैलेसिंग बीम में कु0 वान्या मेरठ मण्डल प्रथम
’’ सिद्धि राणा आगरा मण्डल द्वितीय
’’ अंशिका चौधरी और शिवहा तृतीय रहीं।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियेगिता के विजयी खिलाड़ियों एवं प्रतियेगिता को सम्पन्न कराने वाले निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान करते हुएं विजयी खिलाड़ियों को मैडल पहनाये गयें। इस अवसर पर विषिश्ट रूप से विवेक शर्मा,उपाध्यक्ष जिला जिमनास्टिक संघ, राजीव सोई, अध्यक्ष आगरा मास्टर्स हाकी एवं प्रतियोगिता के पयवेक्षक अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी-एटा , मुकेश कुमार अग्रवाल उपस्थित रहें। संचालन हरदीप सिंह हीरा ने किया।
उप्र जिमनास्टिक संघ द्वारा भेजे गये निर्णायकों के पैनल में राजेश यादव, जावेद, रामप्रवेश दुबे, हिमांशु शर्मा, केशव गुप्ता, रमजान, ईशान, अभय, श्रीमती मोनिका एवं भरत रहे।


