सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने एश. जे. एश. क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेली जा रही फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज के मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने एश. जे. एश. क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के कप्तान अरब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एश. जे. एश. क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 199 रन बनाए। टीम की ओर से प्रगति यादव ने 56, पारस ने 38 और जीशान ने 16 रन बनाए।

सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से रुद्र, आदित्य और विराज ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम की ओर से अर्नव सहाय ने 63, गगन ने 36 और आदित्य ने 15 रन बनाए।

एश. जे. एश. क्रिकेट अकादमी की ओर से पारस, जतिन और मयंक ने 1-1 विकेट लिया।

मैच का परिणाम: सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी 5 विकेट से विजयी।

शानदार प्रदर्शन के लिए अर्नव सहाय को प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्रगति यादव को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव बंटी यादव द्वारा प्रदान किए गए। इस मौके पर अकैडमी के कोच समीर ख़ान और जातीं चौहान उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *