आगरा, 7 जून। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) कसेगा फर्जी पत्रकार संगठनों पर लगाम। ये कहना है एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासविहारी का। वे आज यहां एनयूजे के राष्ट्रीय सम्मेलन को को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक हम लगभग आधा दर्जन फर्जी संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। आगरा में भी इस तरह के फर्जी संगठनों के बारे में शिकायतें मिली हैं। इनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की स्थापना 23 जनवरी 1972 को हुई थी। 54 -55 साल पुराने संगठन की जडें 24 राज्यों में फैली हुई हैं। जो भी फर्जी संगठन हमारे संगठन के नाम पर चल रहे हैं उनको चिन्हित किया जाएगा। इसके पश्चात उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके लिये केंद्र सरकार के स्तर पर भी कानून बनाया जा रहा है। जो जल्द ही अमल में लाया जाएगा।
आगरा में हुई एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विरोध करने वालों को मुंह की खानी पड़ी
आगरा में हुई एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विरोध करने वालों को मुंह की खानी पड़ी। उनके मंसूबे धरे के धरे रह गये। मंच का संचालन कर रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि कुछ लोगों ने कुलपति को बताया कि ये संगठन फर्जी पत्रकारों का है। तब श्री गोस्वामी ने राजभवन से फोन करवाया और कुलपति प्रो. आशु रानी आज समारोह में पहुंची। वहीं कुछ लोगों ने उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी बाधा डालने की कोशिश की। लेकिन उनके मंसूबे यहां भी पूरे नहीं हुए।

समारोह के स्थानीय आयोजकों को खूब सराहा
एनयूजे के मंच से राष्ट्रीय सम्मेलन के लिये स्थानीय स्तर पर की गयी व्यवस्थाओं को खूब सराहा गया। एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासविहारी ने यहां की मेहमाननवाजी को खूब सराहा। बाकायदा मंच से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्य आयोजक दिलीप सुराना एंड कंपनी की सराहना की। बाहर से आये पत्रकार मेहमानों ने यहां के व्यंजनों की भी खूब तारीफ की। इसके लिये आगरा की स्थानीय टीम को शील्ड देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों में एनयूजे के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, महासचिव दिलीप सुराना, जितिन श्रीवास्तव जिला सचिव, सचिन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, अजेंद्र चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, पीयूष शर्मा प्रदेश सचिव, फरहान खान के अलावा वरिष्ठ पत्रकार सुनयन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह बघेल, वरिष्ठ पत्रकार मनीष जैन, सीनियर फोटो जर्नलिस्ट यतीश लवानियां, शीतल सिंह को मोमेंटो देकर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया।


