एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में 6 व 7 जून को, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 3 जून। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट आफ इंडिया ( एनयूजेआई) का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगरा में होने जा रही है।  संयोजक प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि सम्मेतन 6 और 7 जून को अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खंदारी स्थित जेपी आडीटोरियम में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, उप्र के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , विधायक डा. धर्मपाल  सिंहऔर कुलपित प्रो. आशु रानी होंगे।
समारोह की अध्यक्षता एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, विशिष्ट अतिथि प्रदीप तिवारी महासचिव एनयूजेआई, कोषाध्यक्ष डा. अरविंद सिंह होंगे। आयोजन में देश भर के 25 राज्य इकाईयों के दो सौ से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। श्री गोस्वामी ने बताया कि सम्मेलन के प्रमुख बिंदुओं में मीडिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा पर विचार विमर्श, संगठनात्मक मजबूती, संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होगी।

आयोजन समिति में सुरेंद्र दुबे अध्यक्ष एनयूजेआई उत्तर प्रदेश, द्विजेंद्र  महासचिव उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अजेंद्र चौहान, पीयूष शर्मा, केपी सिंह एनयूजेआई आगरा के जिलाध्यक्ष, दिलीप सुराना महासचिव जिला आगरा, नितिन श्रीवास्तव सचिव आगरा,  सचिन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष आगरा हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *