मई-2026 में आगरा मंडल ने माल ढुलाई से अर्जित किए 38.89 करोड़ रुपये, 2.75 लाख टन से अधिक माल का परिवहन

Press Release उत्तर प्रदेश

डीआरएम गगन गोयल

आगरा । मंडल माल ढुलाई एवं राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने माह मई-2026 के दौरान माल ढुलाई से 38.89 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया तथा 2,75,983 टन माल का सफल परिवहन किया।

मई माह में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त मालभाड़ा आय का विवरण इस प्रकार है—

(1).- आईओसी/बाद से मई माह में पेट्रोलियम तेल के 88 रैक का लदान हुआ जिससे 35.75 करोड़ रु की माल भाड़ा आय अर्जित हुई |

(2).- आईसीडीवाई से कंटेनर के 14 रैक का लदान हुआ जिससे 82.79 लाख रु की आय अर्जित की गई ।

(3).-आईओसी/बाद से मई माह में 1 रैक बिटूमिन की लोडिंग हुई जिससे 58.12 लाख रु की आय अर्जित की गई।

(4).- गोविन्दगढ़ से मई माह में 03 रैक बैलास्ट की लोडिंग हुई जिससे 70.50 लाख रु की आय अर्जित की गई।

(5).-यमुना ब्रिज से 05 वैगन आलू का लदान हुआ , जिससे 4.72 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ ।

(6).- रामगढ़ से 30 वैगन खाद्य तेल (एडिबल ऑयल) एवं 1 बीसीएन डीओसी वैगन का लदान हुआ, जिससे 29.48 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आगरा मंडल ने मई-2026 में 275983 टन माल ढुलाई की एवं 38.89 रु करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया |

रेलवे द्वारा व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने, प्रतिस्पर्धी दरों पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली, प्रभावी व्यवसाय विकास इकाइयों तथा कुशल नीतिगत निर्णयों के परिणामस्वरूप आगरा मंडल ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

आगरा मंडल भविष्य में भी माल ढुलाई सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए रेल राजस्व वृद्धि तथा ग्राहक संतुष्टि के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *