आगरा मंडल में 01 से 18 जुलाई तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने (ACP) वाले 123 लोगों पर कार्यवाही

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा निर्देशन में आगरा मंडल में 01 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 123 लोंगो पर कार्यवाही करके 88,865/- रूपये जुर्माना वसूला गया | आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इस अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों, प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से सघन जांच, निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियाँ की जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रेनों के समयबद्ध एवं निर्बाध संचालन को बनाए रखा जा सके। अलार्म चैन पुलिंग का स्टेशनो पर निरंतर उद्घोषणा की जा रही है और बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है कि अनावश्यक चैन पुलिंग ना करे RDN स्क्रीन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है|
रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं प्रर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें, ऐसा करना दंडनीय अपराध है | उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *