छठ पर्व पर नगर निगम करेगा विशेष इंतजाम, घाटों पर सफाई, प्रकाश और पेयजल की होगी पुख्ता व्यवस्था

Press Release उत्तर प्रदेश

 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम सतर्क,  संबंधित विभागों को चाक चौबंद व्यवस्थाऐं करने के निर्देश

आगरा। आगामी छठ पर्व के अवसर पर नगर निगम प्रशासन ने शहर के यमुना घाटों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि शहर में 28 अक्टूबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा अपेक्षित है। इसको देखते हुए नगर निगम ने यमुना नदी के प्रमुख घाटों क्रमश दशहरा घाट (ताजगंज), हाथीघाट यमुना किनारा (छत्ता), सीताराम घाट जौहरा बाग (चीनी का रोजा, छत्ता),
पार्वती घाट (बल्केश्वर, हरीपर्वत), धोबीघाट (राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास, दयालबाग) पर साफ सफाई, लाइट और पेयजल की पर्याप्त तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इन घाटों पर साफ-सफाई, सैनेटाइजेशन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और बैरीकेटिंग का कार्य समय रहते पूरा कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता दोनों का प्रतीक है, इसलिए निगम का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
इस कार्य के लिए जलकल विभाग, सिविल और विद्युत अभियंताओं तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही घाटों पर रोशनी और पेयजल की निरंतर उपलब्धता के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में यह सभी तैयारियां की जा रही हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि इस वर्ष छठ पर्व और भी सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *