नगर निगम का निराश्रित गोवंश पर सख्त रुख,पहले ही दिन 30 गोवंश पकड़ी गईं

Press Release उत्तर प्रदेश

डबल शिफ्ट में चल रहा अभियान,  गाय पर ₹2000 और भैंस पर ₹8000 का जुर्माना तय

आगरा। नगर निगम ने शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे निराश्रित गोवंश के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान में पहले ही दिन 30 गोवंश पकड़ी गईं। यह अभियान डबल शिफ्ट में लगातार चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी क्षेत्र में आवारा पशु न दिखें। निगम ने इसके लिए चार कैटल कैचर वाहनों को लगाया है, जो अलग-अलग जोनों में सक्रिय हैं।

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशुओं को नगर निगम की गौशालाओं में सुरक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश छोड़ने वालों पर जुर्माने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। गाय छोड़ने पर 2000 और भैंस पर 8000 का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा, गौशाला में रखे जाने पर गाय के लिए 200 प्रति दिन और भैंस के लिए 300 प्रति दिन की खुराकी राशि भी वसूली जाएगी।
उन्होंने किसानों और पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें और उनके लिए उचित प्रबंध करें। निगम के अनुसार, निराश्रित गोवंश के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।

—— नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं को घूमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। गोवंश की सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा दोनों हमारी प्राथमिकता हैं। जो लोग अपने पशु सड़कों पर छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *