शहर को स्वच्छ रखने वाले “फ्रंटलाइन हीरोज” का नगर निगम द्वारा सम्मान

Press Release उत्तर प्रदेश

—– 1500 कर्मवीरों को प्रमाण पत्र व सुरक्षा किट वितरित
—– श्रमिक दिवस पर नगर निगम द्वारा चारों जोन में कार्यक्रम का आयोजन

आगरा। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर के चारों जोनों में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम ने स्वच्छता को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के योगदान को सराहना करते हुए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 1500 से अधिक सफाई मित्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीपीपी किट्स वितरित की गईं तथा भीषण गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर ओआर एस के पैकेट्स भी बांटे गए। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनके अथक परिश्रम से आगरा साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना हुआ है।
समारोह में वक्ताओं ने सफाई कर्मियों के समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मवीर दिन-रात कार्य कर न केवल शहर को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर निगम ने उनके इस योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाने की बात कही। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वह एक स्वच्छ और स्वस्थ आगरा के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सफाई मित्रों के कल्याण और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, जोनल अधिकारी, जेड एस ओ और एस एफआई स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *