नगर निगम ने अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने का दिया संदेश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम द्वारा हरिपर्वत जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 81 स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी (स्वच्छ मोहल्ला) में शुक्रवार को RRR (रिड्यज, रीयूज और रीसाइकिल) अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान नगर निगम के निर्देश पर सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को ट्रिपल आर के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किस प्रकार हम अपनी दैनिक जिंदगी में अनुपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय उन्हें पुनः उपयोग या पुनः चक्रण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।
अभियान के दौरान लोगों को समझाया गया कि अनुपयोगी वस्तुओं को पुनः चक्रण के माध्यम से नए रूप में इस्तेमाल करना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कितना आवश्यक है। इस अवसर पर नागरिकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों में पड़ी पुरानी किताबें, खिलौने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते आदि जैसी अनुपयोगी वस्तुओं को ट्रिपल आर सेंटर पर जमा कराएं, ताकि उनका सही तरीके से पुनः उपयोग किया जा सके। इस दौरान नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।
नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक साबित हो रहा है, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *