एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मैंस फुटबाल लीग 28 जून से एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मैंस फुटबाल लीग का आयोजन 28 जून से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। यह जानकारी आगरा रीजन फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि 28 जून को उद्घाटन समारोह के पश्चात पहला मैच आगरा फुटबाल एकेडमी और श्रीजी फुटबाल क्लब मथुरा के मध्य अपराह्न दो बजे से तथा दूसरा मैच यादव फुटबाल क्लब और सनराइज क्लब के मध्य अपराह्न 4 बजे से खेला जाएगा। उन्होंने बताया टूर्नामेंट के चीफ पैट्रन राजेश कुलश्रेष्ठ, पैट्रन संजय शर्मा, हरीसिंह यादव, जोगेंद्र चौहान, सौरभ जसौरिया,  लीगल एडवाइजर अशोक चौबे,  आयोजन सचिव बिल्लू चौहान, समन्वयकआदित्य चौहान, टूर्नामेंट डायरेक्टरअक्षय सिंह, प्रेस एंड मीडिया कार्डीनेटर राघवेंद्र चौहान, रैफरियों के हैड परमजीत सिंह हैं। हैड आफ हास्पीटेलिटी मुकेश अग्रवाल, टैक्नीकल हैड, ग्राउंड मैनेजमेंट योगेश वर्मा,मेडिकल कोआर्डीनेटर उर्वशी सिकरवार और यशोदा कुमारी, स्टेज कार्डीनेटर श्रुति जादौन और मौनू। अनुशासन समिति में बिल्लू चौहान,  अंजली चौहान, अक्षय सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *