नरायनपुर आश्रम , 7 मई। छत्तीसगढ़ के नरायनपुर आश्रम में खेले जा रहे अखिल भारतीय स्वामी विवेकानंद अंडर-20 फुटबाल टूर्नामेंट में आज मिजोरम ने उत्तर प्रदेश को 6-1 से हरा दिया। मैच के शुरूआत में तो उत्तर प्रदेश की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। एक समय स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। लेकिन इसके पश्चात मिजोरम की टीम ने जबर्दस्त आक्रमण यूपी की टीम पर किये। एक के बाद एक गोल करते हुए स्कोर 6-1 तक पहुंचा दिया।
यूपी का पूल का आखिरी मैच था। जिसमें यूपी केवल मध्य प्रदेश से जीती । बाकी अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से शिकस्त झेलनी पड़ी। यूपी टीम के कोच शमसी रजा और टीम मेनेजर एम एस बेग हैं। इस पराजय के साथ ही यूपी टीम की प्रतियोगिता में प्रतिभागिता समाप्त हो गयी।