ताइक्वान्डो के 24 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की बैल्ट परीक्षा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा द्वारा स्वामी बाग स्कूल,हीराबाग कॉलोनी,दयालबाग पर ताइक्वान्डो कलर बैल्ट प्रमोशन परीक्षा का आयोजन किया गया,जिसमें 35 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर 24 खिलाड़ियों ने बैल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की

जो इस प्रकार हैं-

प्रशांत कुशवाह, युवान धनगर
(ब्लू वन बैल्ट)

काव्या पांडेय, देविका जुरैल, महिमा जुरैल, गर्विता चौधरी, अहाना ख़ान,इतिका उपाध्याय, आदित्य,गगन चौधरी, (सभी ग्रीन वन बैल्ट)

रुद्र शर्मा,अक्ष शर्मा,मोक्षा शर्मा एवं दृष्टि सिंह (सभी ग्रीन बैल्ट)

शिवम शर्मा, अयान श्रीवास्तव,रिषभ कुमार,ईश्या सत्संगी, इक्षा सत्संगी,शब्दा मेहता, दामिनी,पर्णिका वार्ष्णेय,हिमांशी बघेल एवं पलक सिंह ने
(सभी यलो बैल्ट)।

सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को पाँचवीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा द्वारा बैल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया ।

उपरोक्त सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को सी ई ओ संगीता शर्मा,सन्तोष कुमार सिंह,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *