जनपदीय माध्यमिक विद्यालय मलखंब प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट बना विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रहा उपविजेता
आगरा, 2 सितंबर । सेंट विंसेंट इंटर कॉलेज की तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय मलखंब प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट विंसेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर बी के कटारा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया ।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में क्रमशः अंडर 14 अंडर 17 अंड़र-19 बालिका वर्ग में आयोजित हुई।
अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता सेंट विंसेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आगरा और उपविजेता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना आगरा रहा।
अंडर 17 में मैं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
अंडर-19 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सेंट विन्सेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।
निर्णयक की भूमिका में अभिषेक कुमार, सुजल राणा, कौशल, केशव, यीशु, अमन, विनय, शिवम, आशीष आदि रहे । प्रतियोगिता का संचालन अर्निका महेश्वरी एवं दिग्विजय सिंह ने किया। प्रतियोगिता में निधि गोयल, तरन्नूम, स्टीफन, पीटर , रोहित कुमार, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *