
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्या के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम के सुपरविजन में दिनांक-15.01.2026 को आगरा मंडल के मुख्य स्टेशनों आगरा छावनी, आगरा किला, एवं मथुरा जं स्टेशनों पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मेगा किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा, कुछ यात्रियों ने भागने की कोशिश भी की जिन्हें पकड़कर उनसे निर्धारित जुर्माना वसूला गया।
उक्त जांच अभियान में 291 बिना टिकट यात्रियों से कुल 2,21,750 रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले कुल 270 यात्रियों से 1,28,190 रुपए तथा निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले 03 यात्रियों से 1,600 रुपए तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 06 यात्रियों से 900 रुपए का जुर्माना बसूला गया
इस प्रकार उक्त जांच अभियान में पकड़े गए कुल 570 यात्रियों से 3,52,740 रु का जुर्माना वसूल किया गया । उक्त जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चैकिंग आर के सिंह के अतिरिक्त मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राशिद जमील सीटीआई आगरा छावनी, श्री नागेन्द्र तिवारी सीटीआई मथुरा तथा एस के वर्मा सीटीआई आगरा किला स्टेशन सहित बड़ी संख्या में टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहे l
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।
