आगरा रेल मंडल में पेंशन अदालत में आये तीन आवेदनों का त्वरित निस्तारण

Press Release दिल्ली/ NCR

आगरा।  रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार आगरा मंडल में आज मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक / इन्फ्रा प्रनव कुमार के दिशा-निर्देशन में रेल सेवा से सेवा निवृत्त रेल कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में मंडल कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में पेंशन अदालत आयोजित की गयी। पेंशन अदालत हेतु 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनके त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की गई। पेंशन अदालत का उद्घाटन  नितिन सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा किया गया। पेंशन अदालत में सेवा निवृत्त रेलवे कर्मचारियों की प्राप्त सभी समस्याओं को उनकी उपस्थिति में सुना गया एवं उनका निस्तारण किया गया। अन्त में  नितिन सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी, आगरा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त पेंशन अदालत की कार्यवाही में कार्मिक विभाग का समापन अनुभाग व लेखा विभाग तथा उनके सहयोगियों द्वारा सम्पन्न करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *