टीटीजेड क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना और विस्तार के संबंध में बैठक हुई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा. 30.07.2026. 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीटीजेड क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना और विस्तार के संबंध में दिए गये आदेशानुसार कार्यवाही के विषयक आज गुरूवार को मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरून्मौली, उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र सिंह एवं प्रतिनिधि क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में चर्चा उपरांत मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि संबंधित उप जिलाधिकारी, उपायुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तीन सदस्यीय कमेटी आवेदनों का परीक्षण करेगी जिसमें मुख्य रूप से उद्योग इकाई का पूर्ण विवरण, लैण्ड यूज, उद्योग कैटगरी, वायु प्रदूषण स्कोर आदि के अलावा अनापत्ति जारी किए जाने से संबंधित सभी प्रपत्रों का परीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *