नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही है इस प्रतियोगिता में जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचना अनुसार आगरा की बालिकाओं ने अपने पहले मैच में प्रयागराज को हराया । जबकि दूसरे मैच में कौशांबी को हराया क्वार्टर फाइनल में आगरा ने हापुड़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में आगरा का मुकाबला मेरठ से हुआ लेकिन आगरा टीम इसमें हार गई ।
तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में आगरा की बालिकाओं ने गाजियाबाद को एक तरफा मुकाबले में 63=25अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आगरा की दीपिका को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला इस मैच में दीपिका हर्षिता दीक्षा आध्या और अवंतिका का खेल सराहनीय रहा टीम के कोच मैनेजर श्यामवीर सिंह कन्हैया पाठक और हिमांशी राजपूत थे इस सफलता के लिए आगरा जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, राहुल सक्सेना ,दीपक कुमार, हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी कुलदीप प्रतिभा,नमनदीप सिंह, अयंत राणा, मनीष वर्मा ,हिमांशु गुप्ता, परमजीत सिंह वीरेंद्र वर्मा ने बधाई दी है।


