मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाएंगे, बालिका हाकी मैच का आयोजन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में हाकी के महान खिलाड़ी स्व० मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में दिनॉक 29 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में 14 वर्षीय बालकों की स्कूली हाकी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

अतः जनपद के विद्यालय के प्रधानाचार्यों से अनुरोध हैं कि अपने विद्यालय की 14 वर्षीय बालकों की हाकी टीम की प्रविष्टि दिनॉक 27 अगस्त, 2026 तक एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर भेजने का कष्ट करें। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *