आगरा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा -बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित ईदगाह –बिचपुरी के मध्य समपार सं०- 08 (किमी -8/2-3) के मध्य अनुरक्षण का कार्य दिनांक 27.03. 26 को होना है |यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 27.03.2026 को सुबह 07.00 बजे से शाम 19.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग समपार सं-08 से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पास में ही फाटक संख्या- 07 एवं 09 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |
(2)
आगरा मंडल के आगरा -बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित बिचपुरी – ईदगाह के मध्य समपार सं०- 09 (किमी -8/14-15) का अनुरक्षण कार्य के लिए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग से गुजारने के सम्बन्ध में।
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा -बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित बिचपुरी – ईदगाह के मध्य समपार सं०- 09 (किमी -8/14-15) के मध्य अनुरक्षण का कार्य दिनांक 28.03.2026 को होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 28.03.2026 को सुबह 07.00 बजे से शाम 19.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग समपार सं-09 से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पास में ही फाटक संख्या- 08 एवं 10 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करें।


