आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के कीठम-फरह रेल खण्ड पर स्थित फाटक सं०-518 ( किमी 1375/ 24A-26A) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 15.04.2026 से 16.04.2026 तक किया जाना है। यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 15.04.2026 को सुबह 07:00 बजे से दिनांक 16.04.2026 शाम 09.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या- 517 एवं टोल टैक्स के पास दीनदयाल धाम मार्ग ROB ब्रिज से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है।जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे।


