आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में आएंगे भारतीय बास्केटबाल संघ के महासचिव

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक रितु शर्मा विशेष आमंत्रण पर इंदौर से आगरा आ रहे हैं ।शुक्रवार को इसका विधिवत शुभारंभ साय 7:00 बजे होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा के बास्केटबॉल कोर्ट पर होगा।
इस समय बास्केटबॉल का स्तर एशिया मै बहुत अच्छी तरीके से आगे बढ़ रहा है । लगभग 300 करोड रुपए की स्पॉन्सरशिप के साथ भारतीय बास्केटबॉल को एक नई दिशा प्रदान की जा रही है।
इस बास्केटबॉल लीग का तीसरी बार आयोजन किया जा रहा है। इसमें आगरा की 6 टीमें जिसमें होली कोर्ट्स किंग, आगरा ताज रिबाउंडरस,
अतुल स्पार्टन ,गायत्री सुपर किंग्स कोर्ट योद्धा, शेमरॉक थंडरबर्ड कर रही है।
इनके आपस में मैच के आधार पर चार टीमें 7 तारीख को सेमीफाइनल्स खेलेंगे ।और 8 तारीख को साय फाइनल मैच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजन सचिव शमी तोमर और डॉ रीनेश मित्तल संयुक्त सचिव आगरा बास्केटबॉल संघ ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *