
आगरा। सिंधी समाज के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन ‘सिंधियत की सतरंगी शाम’ का शुक्रवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान, खंदारी ग्राउंड पर पूरे विधि-विधान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पंडित भूपेंद्र शर्मा ने सभी मांगलिक कार्य संपन्न कराए। इस पावन अवसर पर वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित जनों में एक नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
भूमि पूजन के बाद सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि भगवान झूलेलाल की असीम कृपा से आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब 13 अप्रैल (सोमवार) को सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में, केंद्रीय हिंदी संस्थान के सहयोग से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। यह आयोजन ‘सिंधी भाषा दिवस’, भगवान झूलेलाल जयंती एवं संत कंवरराम जयंती* के पावन अवसर पर “सिंधियत की सतरंगी शाम” के रूप में मनाया जाएगा।
गीत, संगीत और हास्य का अद्भुत संगम
इस रंगारंग कार्यक्रम में सिंधी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। भक्ति संगीत, पारंपरिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक रंगों से सजी यह शाम आगरा में सिंधियत की अनूठी पहचान बनाएगी। कार्यक्रम में रॉकस्टार शुभम अपनी जोशीली प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे, वहीं कॉमेडियन मोहित अपनी हास्य कला से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान करने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।
भूमि पूजन में रहा उत्साहपूर्ण सहभाग
इस शुभ अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, प्रमुख रूप से जहाज नाथ योगी, चद्र प्रकाश सोनी, हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी, परमानन्द अतवानी, जय राम दास होत्चंदानी, नन्दलाल आयलानी, एस के वीरानी, मेघराज दियालानी, राज कोठारी, ओमप्रकाश चोथवानी, हरीश टहिल्यानी, योगेश शटवानी, श्याम भोजवानी, जगदीश डोडानी, जेठानन्द पुरसनानी, दौलत खूबनानी, भोजराज लालवानी, प्रदीप बनवारी, अशोक पारवानी, पुरुषोत्तम लछवानी, भजन लाल प्रधान, हरीश मोटवानी, लालचंद मोटवानी, सुंदर चेतवानी, नीरज सोनी, कमल जुमानी, डॉ किशोर बसंतानी, तीर्थ दास वरलानी,कन्हैया सोनी, महेश सोनी,, दौलत राम मोड़वानी, नरेश लखवानी, शंकर लाल आस्वानी, अशोक चावला, अशोक कोडवानी, उमेश पेरवानी, लाल एम सोनी,राजीव नाग रानी, जतिन लालवानी, दीपक आतवानी, हरीश कन्हैया सोनी, राजा सुखनानी, हर्ष आसनानी, भीष्म लालवानी, मनोज नोतनानी, मुकेश साहनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


