70 वीं माध्यमिक विद्यालय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में लगातार ग्यारहवीं बार महर्षि परशुराम इंका बना चैम्पियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य कन्या इंटर कालेज, बेलनगंज के प्रांगण में अण्डर 14,17 व 19 वर्ष माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदीय बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कालेज,यमुना किनारा 10 स्वर्ण,3 रजत व 5 कांस्य पदक सहित कुल 64 अंक लेकर लगातार ग्यारहवीं बार ओवर ऑल विजेता रहा,एम डी जैन इ का 4 स्वर्ण,1 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 25 अंक लेकर ओवरऑल उप विजेता रहा।

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि ज़िला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह,संयोजक प्रधानाचार्य केदार नाथ सेकसरिया आर्य कन्या इंटर कालेज, बेलनगंज डॉ उज्जल जैन,इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा एवं पंकज कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फाइट प्रारंभ करा कर किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी हार्दिक बधाई देते हुए विजेता बालिका खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपना आशीर्वाद दिया । उक्त अवसर पर रुपेश अग्रवाल,सन्तोष कुमार सिंह,शिवम गुप्ता,अनुज,सौम्य रंजन, एन के बिंदु उपस्थित थे । विद्यालय स्टाफ रश्मि खन्ना,रिचा परमार ,प्रिया कटारा,पूनम शर्मा आदि ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कुल 55 विद्यालयों की टीमों के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ियों प्रतिभाग कर रहे हैं । उपरोक्त प्रतियोगिता इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा,नितिन बघेल,आलोक, शिवांग सक्सेना,प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ,अमन कुमार,जितेन्द्र कुशवाह, आदित्य महाजन,धीरेंद्र जोशी,निखिल अग्रवाल, स्वाती शुक्ला एवं गौरांशी कटारा द्वारा सम्पन्न कराई जा रही है ।

70वीं आगरा जनपदीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु बालक स्वर्ण पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ी :-

बालक (अण्डर 14 वर्ष)

श्रेयस राठौर,दीपांशु,अभिनव,देव चौधरी,हितेश केन,मुदित शर्मा,रुद्र प्रताप व लव ओझा ।

बालक (अण्डर 17 वर्ष)

विशाल,यश शर्मा,राम पचौरी,अमन कुमार,आदित्य बघेल,भानु प्रताप सिंह,रितिक चौहान,आदित्य सिंह ,कुणाल उपाध्याय,शिवम् त्यागी,विवेक गौतम,विक्रमादित्य एवं लकी कुमार।

बालक (अण्डर 19 वर्ष)

ध्रुव ,श्रेयश यादव ,लोकेंद्र सिंह ,चेतन गोला , अनमोल ,तरुण कुमार , अल्पित,मुन्ना,अरशद अंसारी एवं रोहन कुमार डोअर ।

उपरोक्त विजेता एवं चयनित खिलाड़ी बालिका खिलाड़ी 24 सितंबर को आगरा के ही श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क0इ0का0, बेलनगंज में आयोजित होने वाली 70वीं आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *