42 लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम-2003 की धारा-135 के तहत विद्युत चोरी निरोधक थाना कमलानगर आगरा में प्राथमिकी दर्ज

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर (ताज सुरक्षा) के नेतृत्व में सैंया थाना क्षेत्र के हाई लाॅस फीडरों एवं हाई लाॅस ग्रामों में स्थानीय पुलिस बल की सहायता से आज दिन रविवार में प्रातः 05 बजे माॅर्निंग रेड की कार्यवाही की गयी। ग्राम सैंया के मौहल्ला त्यागी में शेर सिंह, दिनेश त्यागी, रामअवतार, हेत सिंह, रामगोपाल, योगेन्द्र त्यागी, कलाधर सिंह, रामनिवास त्यागी, बन्टू सिंह, तथा गुर्जर मौहल्ला में वीरेन्द्र खटीक मौहल्ला सैंया में दीपचन्द, मुन्नी देवी, निनुआराम, मंगूलाल, नरेश, मस्जिद के सामने सैंया में शहजाद, भुज्जो बीच वाली बस्ती सैंया में प्रताप सिंह, शीला देवी बघेल बस्ती सैंया मुन्ना लाल, नीरज सिंघल, पुरा महाराज सिंह में गुड्डी देवी, रामनिवास, पथला देवी, अशोक कुमार, लोकेश कुमार, भूपेन्द्र, वीनेश देवी, हरीष कसाना, करतार सिंह, प्रवेश, रमेश, उदयपाल, पुष्पेंद्र, शिवराज सिंह, राजनारायण, राजकुमार, धीरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र, जयपाल सिंह, रामकली तथा ग्राम वीरई में सत्यवीर सिंह, जयपाल आदि के परिसरों की मौके पर जाॅच की गयी। उक्त 42 लोगों के विरूद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम-2003 की धारा-135 के तहत विद्युत चोरी निरोधक थाना कमलानगर आगरा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है तथा जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है।
चैकिंग टीम में एस0डी0ओ0 अरविन्द कुमार, एसडीओ हिमाषुं गुप्ता, जेई विजय कुमार, जेई विकास विष्वकर्मा, जेई संगम चौरसिया, टीजी-2 हरवीर सिंह, टीजी-2 नरेन्द्र सिंह, टीजी-2 प्रवीन सारस्वत, टीजी-2 धर्मेन्द्र कल्याण, संविदाकर्मी हरीष चन्द, पूरन चन्द, श्याम सिंह, भानूप्रताप सिंह, केशव, रज्जव खान, सुनहरी एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे।
हाई लाॅस फीडरों एवं हाई लास ग्रामों में प्रातः 05 बजे विद्युत चोरी की नियमित चैकिंग हेतु प्रषासन के द्वारा निर्देषित किया जा रहा है। इसलिए सुबह एवं षाम को विद्युत चोरी की चैकिंग प्रतिदिन की जायेगी। बकायेदार उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान समय से करें तथा विद्युत चोरी करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *