मथुरा जंक्शन पर चलाया गया मजिस्ट्रेट चैकिंग अभियान, 93 अनाधिकृत यात्री पकड़े

Press Release उत्तर प्रदेश

मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट मथुरा सूर्यभान वर्मा द्वारा अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले लोगों के विरुद्ध टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया।
उक्त जांच अभियान में 39 बिना टिकट यात्रियों पर 14250रु रेल किराए सहित रु 36740/- न्यायालय जुर्माना तथा अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले 18 यात्रियों पर 6470 रुपए रेल किराए एवं 16 यात्रियों को अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करने के कारण रुo- 11500/- के अलावा 17 यात्रियों द्वारा निम्न दर्जे का टिकट लेकर आरक्षित कोचों में यात्रा करने के कारण उन पर 6340 रुपए न्यायालय जुर्माना सहित कुल 93 अनाधिकृत यात्री पकड़े गए जिन पर रेल न्यायालय मथुरा द्वारा कुल 54580/- रूपये का जुर्माना लगाया गया।
उक्त जांच अभियान में स्टेशन निदेशक मथुरा श्री ए पी श्रीवास्तव सहित श्री हेमंत अग्रवाल CTI/स्टेशन, श्री शैलेश मिश्रा CTI/अभियोजन दल मथुरा सहित बड़ी संख्या में आरपीएफ/जीआरपी बल मौजूद रहा।
मंडल में इस प्रकार की जांच लगातार कराई जा रही है, जिससे अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक करवा कर ही यात्रा करें, तथा अनाधिकृत रूप से लाइन पार न करें एवं रेल परिसर में गंदगी, धूम्रपान न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *