आगरा, 16 मई। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 15 से 17 मई 2026 को आयोजित की जा रही 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जा रही के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में आगरा के माधव गौतम ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए सब- जूनियर बालक अंडर 29 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल व केरल के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया ।
माधव गौतम के स्वर्ण पदक जीतने पर इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा,सी ई ओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा,संतोष कुमार सिंह,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ सहित समस्त साथी खिलाड़ियों ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं । समाचार लिखे जाने तक मुक़ाबले जारी थे ।
——


