
आगरा के 4 खिलाड़ी आरोही भधौतिया,लकी कुमार,अमन कुमार एवं कुणाल वर्मा टीम में शामिल
आगरा। इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा की सूचनानुसार श्री नगर के शेर-ए कश्मीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में 21 से 26 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 70वीं स्कूल गैम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता” जोकि अण्डर 17 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में खेली जाएगी हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश (डॉ भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, स्टेडियम, अयोध्या से 23 सदस्यीय उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम जम्मू & कश्मीर प्रदेश को रवाना हुई ।
अंडर-17 वर्ष उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में आगरा के चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है:-
बालिका वर्ग में:-
-49 किलो ग्राम भार वर्ग में आगरा की आरोही भधौतिया।
बालक वर्ग में:-
-45 किलो ग्राम भार वर्ग में आगरा के अमन कुमार ।
-63 किलो ग्राम भार वर्ग में आगरा के कुणाल उपाध्याय ।
-78 किलो ग्राम भार वर्ग में आगरा के लकी कुमार ।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के श्री मुरारी इण्टर कॉलेज में 03 से 07 अक्तूबर तक खेली गई 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण,12 रजत एवं 09 कांस्य पदक सहित कुल 28 पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी ।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में शामिल आगरा के 4 खिलाड़ियों को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल,आगरा राकेश कुमार ,ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवीन्द्र पाल सिंह तोमर ,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ एस के सिंह,डॉ अतुल कुमार जैन,जितेंद्र शर्मा,डॉ उज्ज्वल जैन, पंकज कश्यप,रेखा शमी,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह सचिव रवि प्रकाश,चौ हरपाल सिंह, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, संदीप परिहार,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, आशा वशिष्ठ,ज्योति सोनी,श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


