कशिका कपूर का पंजाबी डेब्यू “HER” — प्यार और भावनाओं का खूबसूरत संगम

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री कशिका कपूर, जो अपने म्यूज़िक वीडियोज़ और डिजिटल स्क्रीन पर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, अब पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने जा रही हैं। उनका नया गाना “HER”, सोलफुल सिंगर निशॉन भुल्लर के साथ रिलीज़ हुआ है, जो भावनाओं, प्यार और बिछड़न का दिल छू लेने वाला संगम है।

कशिका की सहज अदाकारी, मासूमियत और गहरी भावनात्मक अभिव्यक्ति ने हर फ्रेम को खास बना दिया है। गाने में प्यार की मिठास और जुदाई की कसक इतनी बारीकी से दिखाई गई है कि दर्शक खुद को कहानी का हिस्सा महसूस करते हैं।

अपने अनुभव साझा करते हुए कशिका कपूर ने कहा, “‘HER’ मेरे लिए एक भावनात्मक सफर रहा। पंजाबी संगीत की अपनी एक धड़कन होती है, जो सीधे दिल से जुड़ती है। निशॉन जैसे सच्चे कलाकार के साथ डेब्यू करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।”

गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कशिका के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। दर्शकों ने उनके अभिनय को “अब तक का सबसे भावनात्मक प्रदर्शन” बताया।

“HER” के जरिए कशिका कपूर ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि दिल से अभिनय करने वाली सशक्त कलाकार हैं — जो हर किरदार में अपनी आत्मा डाल देती हैं।

-up18News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *