* आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पावन पर्वों के अवसर पर कोटा के छात्रों और सूरत के व्यापारियों के लिए कानपुर-उधना ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन *

Press Release उत्तर प्रदेश

यह सीधी रेल सेवा त्योहार पर घर जाने वालों और गुजरात-यूपी के बीच व्यापार करने वालों का सफर बनाएगी आसान

आगामी दिवाली और छठ पूजा के पावन पर्वों के अवसर पर रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल और उधना (सूरत) के मध्य ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेल सेवा न केवल पर्व मनाने घर लौट रहे यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि गुजरात में बसे उत्तर भारतीय प्रवासियों के लिए भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान अपने पैतृक निवास जाने का एक सुगम जरिया बनेगी। ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 9 स्लीपर क्लास सहित कुल 24 कोच शामिल किए गए हैं, जिससे कोटा में अध्ययनरत विद्यार्थियों और कम बजट में सफर करने वाले आम यात्रियों को सस्ती एवं आरामदायक यात्रा का सीधा विकल्प मिलेगा।
इसके साथ ही, कपड़ा व डायमंड हब सूरत/उधना, औद्योगिक नगरी कानपुर तथा कोटा व वडोदरा के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होने से क्षेत्रीय व्यापार और उद्योग-धंधों को नई गति मिलेगी। इतना ही नहीं, यह रेल मार्ग देश की कई महान ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों को भी आपस में जोड़ता है। यात्री इस सफर के दौरान आगरा के ताजमहल व आगरा किले, फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे, इटावा लायन सफारी, कोटा के प्रसिद्ध चंबल रिवरफ्रंट व मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, सवाई माधोपुर के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, वडोदरा के भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस (एवं पास स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) और सूरत के डुमस बीच जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुँच सकेंगे। यह विशेष ट्रेन त्योहारों के मौसम में कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन तीनों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।
इस त्योहार विशेष गाड़ी का विवरण निम्नवत है-

गाड़ी सं 04167/04168 कानपुर सेंट्रल–उधना–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी :
गाड़ी संरचना –एसएलआर/डी – 02, सामान्य -08, एसी तृतीय – 04, एसी द्वितीय – 01, स्लीपर – 09 =24 डिब्बे
• गाड़ी संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल–उधना साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी-
गाड़ी संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल–उधनाप्रत्येकशुक्रवार, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक कुल 09 फेरे चलेगी। यह गाड़ीकानपुर सेंट्रल से रात्रि 22:00 बजेप्रस्थान करझींझक 23:00–23:02 बजे, फफूंद 23:25–23:27 बजे, इटावा 00:15–00:17 बजे, टूंडला 01:55–02:00 बजे, ईदगाह 02:50–02:55 बजे, फतेहपुर सीकरी 03:50–03:52 बजे, बयाना 05:30–05:32 बजे, गंगापुर सिटी 07:30–07:35 बजे, सवाई माधोपुर 09:05–09:07 बजे, कोटा 11:15–11:25 बजे, रतलाम 15:10–15:15 बजे, वडोदरा 19:30–19:35 बजे एवं उधना 21:40 बजेपहुंचेगी।
• गाड़ी संख्या 04168 उधना–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी-
गाड़ी संख्या 04168 उधना–कानपुर सेंट्रलप्रत्येकशनिवार, दिनांक 03 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक कुल 09 फेरे चलेगी। यह गाड़ीउधना से रात्रि 23:25 बजेप्रस्थान कर, वडोदरा 01:35–01:40 बजे, रतलाम 05:20–05:25 बजे, कोटा 09:40–09:50 बजे, सवाई माधोपुर 11:03 बजे, गंगापुर सिटी 12:00–12:05 बजे, बयाना 13:08–13:10 बजे, फतेहपुर सीकरी 13:48–13:50 बजे, ईदगाह 14:40–14:45 बजे, टूंडला 16:20–16:25 बजे, इटावा 17:30–17:32 बजे, फफूंद 18:08–18:10 बजे तथा झींझक 18:35–18:37 बजेहोते हुएकानपुर सेंट्रल 22:10 बजेपहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *