सेंट एंड्रयूज स्कूल आगरा के गुलशन का यूपीबीएल सीजन 2 में चयन, कानपुर पैंथर्स की टीम में बनाई जगह

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुलशन का चयन यूपीबीएल सीजन 2 के लिए कानपुर पैंथर्स टीम में हुआ है। गुलशन की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। सेंट एंड्रयूज स्कूल के सी.एम.डी.डॉ. गिरधर शर्मा ने गुलशन को इस शानदार सफलता के लिए ढेर सारी बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस उपलब्धि का श्रेय कोच आशीष जादौन और असिस्टेंट कोच कन्हैया पाठक को भी जाता है। दोनों कोचों ने दिन-रात मेहनत करके गुलशन को इस लायक बनाया।

सी.एम.डी.डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा, “सेंट एंड्रयूज स्कूल हमेशा से खेल और पढ़ाई दोनों में आगे रहा है। गुलशन ने साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम सबको उस पर नाज़ है।”
स्कूल के सभी शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ ने भी गुलशन को बधाई दी है। सभी को उम्मीद है कि गुलशन यूपीबीएल में सेंट एंड्रयूज स्कूल और आगरा का नाम रोशन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *