आगामी कोहरे के मौसम, परिचालनीक कारण कुछ रेल गाड़ियों को निरस्त एवं ट्रेनों के फेरों में कमी करने का निर्णय

Press Release उत्तर प्रदेश

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी कोहरे के मौसम परिचालनीक कारण निम्न गाड़ियों को निरस्त एवं ट्रेनों के फेरों में कमी करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ियों का निरस्तीकरण: –
• गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर,द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 02 दिसम्बर 2026 से 24 फरवरी 2027तक निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 02 दिसम्बर 2026 से 24 फरवरी 2027तक निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कोलकातासाप्ताहिक ट्रेन 04 दिसम्बर 2026 से 26 फरवरी 2027तक निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसीसाप्ताहिक ट्रेन 06 दिसम्बर 2026 से 28 फरवरी 2027तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ियों के फेरों में कमी-
• गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनीदैनिक ट्रेन 03 दिसम्बर 2026 से 25 फरवरी 2027तकसोमवार एवं गुरुवारको निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर 04 दिसम्बर 2026 से 26 फरवरी 2027तकमंगलवार एवं शुक्रवारको निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-लखनऊ तथा 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसीदैनिक ट्रेनें05 दिसम्बर 2026 से 28 फरवरी 2027तकशनिवार एवं रविवारको निरस्त रहेंगी।
• गाड़ी संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्लीतथा12034 नई दिल्ली-कानपुरसप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली ट्रेनें01 दिसम्बर 2026 से 27 फरवरी 2027तकमंगलवार, गुरुवार एवं शनिवारको निरस्त रहेंगी।
• गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शनतथा12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्टदैनिक ट्रेनें05 दिसम्बर 2026 से 28 फरवरी 2027तकशनिवार एवं रविवारको निरस्त रहेंगी।
• गाड़ी संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुरदैनिक ट्रेन 02 दिसम्बर 2026 से 26 फरवरी 2027तकसोमवार, बुधवार एवं शुक्रवारको निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट 03 दिसम्बर 2026 से 27 फरवरी 2027तकमंगलवार, गुरुवार एवं शनिवारको निरस्त रहेगी।
3. गाड़ियों काआंशिक निरस्तीकरण
• गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरासाप्ताहिक ट्रेन 04 दिसम्बर 2026 से 26 फरवरी 2027तकआगरा कैंट-मथुराके मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
• गाड़ी संख्या 12178 मथुरा-हावड़ासाप्ताहिक ट्रेन 07 दिसम्बर 2026 से 22 फरवरी 2027तकमथुरा-आगरा कैंटके मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *