बाद डिपो में सुरक्षा, कार्यकुशलता एवं आधुनिक रखरखाव सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधन, गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के ROH/टैंक वैगन डिपो, बाद में परिचालन दक्षता, सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं अभिनव सुधार कार्य किए गए हैं। इनसे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण के साथ-साथ वैगनों के रखरखाव एवं परीक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।
CCRS निरीक्षण में टीम की उत्कृष्ट कार्यकुशलता
आगरा मंडल के बाद स्थित आरओएच डिपो में 25 अगस्त 2026 को मुख्य संरक्षा आयुक्त (CCRS) द्वारा 25 टन एक्सल लोड के ब्रॉड गेज बोगी कॉइल मल्टीपर्पज (CMP) वैगन का वैधानिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ), आगरा के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण की समयबद्ध एवं व्यापक तैयारियां सुनिश्चित कीं। आवश्यक उपकरण, माप यंत्र, तकनीकी दस्तावेज एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई गईं। निरीक्षण के दौरान टीम ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप निरीक्षण निर्धारित समय में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। उत्कृष्ट कार्य के लिए आरओएच डिपो, बाद की टीम को समूह पुरस्कार/प्रशंसा प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई है।

स्क्रैप के व्यवस्थित निस्तारण से बेहतर हुई हाउसकीपिंग
डिपो में रखरखाव कार्यों के दौरान निकलने वाले स्क्रैप एवं रिलीज्ड सामग्री के स्रोत पर ही उचित पृथक्करण, व्यवस्थित भंडारण तथा समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है। इससे डिपो परिसर में स्वच्छता एवं उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग में सहायता मिली है तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्क्रैप के शीघ्र निस्तारण से राजस्व प्राप्ति भी समय पर सुनिश्चित हो रही है।

C&W परीक्षण यार्ड में प्रकाश व्यवस्था में सुधार
रात्रि एवं कम प्रकाश की स्थिति में रेक के परीक्षण एवं रखरखाव कार्य को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए C&W परीक्षण यार्ड की प्रकाश व्यवस्था में व्यापक सुधार किया गया है। ROH शेड के अंदर तथा यार्ड की परीक्षण लाइनों के साथ अतिरिक्त एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इससे निरीक्षण के दौरान दृश्यता, कार्यस्थल की एर्गोनॉमिक्स तथा कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार हुआ है।

ROH शेड की क्षतिग्रस्त छत की प्रमुख मरम्मत
ROH शेड में क्षतिग्रस्त एवं अनुपलब्ध Galvalume Roofing Sheets को बदलने तथा छत की प्रमुख मरम्मत का कार्य किया गया है। इससे वर्षा के दौरान शेड में पानी के रिसाव की समस्या को कम करने में मदद मिली है। इसके साथ ही शेड के अंदर विद्युत उपकरणों एवं अन्य रखरखाव परिसंपत्तियों को वर्षा के पानी से होने वाले संभावित नुकसान से बेहतर सुरक्षा मिली है और रखरखाव गतिविधियों के लिए अधिक सुरक्षित एवं मौसमरोधी वातावरण तैयार हुआ है।

मथुरा ऑयल रिफाइनरी रेक के लिए आधुनिक सुरक्षा एवं परीक्षण सुविधाएं

मथुरा ऑयल रिफाइनरी से संबंधित BTPN/टैंक वैगनों की विशेष प्रकृति को ध्यान में रखते हुए बाद डिपो में कई आधुनिक एवं अभिनव सुरक्षा उपाय किए गए हैं। डिपो द्वारा पुराने अनुपयोगी एयर रिजर्वायर का उपयोग करते हुए Foam-Based Compressed-Air Fire Extinguisher विकसित किया गया है, जिससे उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री का उपयोगी पुनःप्रयोग करते हुए अतिरिक्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
वैगनों के एक्सल तापमान की निगरानी के लिए Automatic Axle Temperature Recording Device की व्यवस्था की गई है। इससे असामान्य तापमान वृद्धि की समय पर पहचान करने तथा संभावित हॉट-एक्सल की स्थिति का पता लगाने में सहायता मिलती है।
BTPN वैगनों के CBC Knuckles की Magnetic Particle Testing (MPT) की जा रही है। इसके माध्यम से सतह एवं सतह के निकट मौजूद ऐसी दरारों की पहचान की जा सकती है, जो सामान्य दृश्य निरीक्षण में आसानी से दिखाई नहीं देतीं।
रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Non-Sparking Tools उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही BTPN वैगनों के अंदर मरम्मत कार्य शुरू करने से पूर्व संभावित खतरनाक अथवा अवशिष्ट गैसों की जांच के लिए Gas Detectors उपलब्ध कराए गए हैं।
RFID आधारित वैगन पहचान एवं ट्रैकिंग की पहल
BTPN वैगनों में ROH एवं Sick-Line attention के दौरान RFID Tags लगाए जा रहे हैं। डिपो में Fixed RFID Reader की स्थापना के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। RFID आधारित व्यवस्था से वैगनों की पहचान, ट्रैकिंग एवं विभिन्न रखरखाव चरणों में उनकी निगरानी अधिक व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी तथा मैनुअल पहचान पर निर्भरता कम होगी।

एंडोस्कोपिक कैमरे से जटिल अंडरगियर की जांच
बाद डिपो की एक उल्लेखनीय पहल के अंतर्गत BTPN रेक के CC Examination के दौरान Industrial Endoscopic Camera का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से Bogie Undergear के Center Pivot Pin Assembly से संबंधित ऐसे हिस्सों की जांच, जहां स्थान की कमी के कारण पारंपरिक तरीके से दृश्य निरीक्षण कठिन होता है, अब एंडोस्कोपिक कैमरे के माध्यम से की जा रही है।
यह कैमरा डिपो में इन-हाउस प्रयासों से विकसित व्यवस्था के रूप में उपयोग में लाया गया है। इसकी पतली एवं लचीली संरचना के कारण यह संकरे स्थानों तक पहुंच सकता है तथा LED प्रकाश की सहायता से कम रोशनी वाले क्षेत्रों में भी बेहतर दृश्य उपलब्ध कराता है। इससे कठिन पहुंच वाले घटकों की जांच अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय तरीके से करने में सहायता मिल रही है।आगरा मंडल द्वारा किए जा रहे ये प्रयास रेलवे की सुरक्षित, विश्वसनीय, आधुनिक एवं कुशल रखरखाव व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *