बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत)द्वारा आज बरेली के द जैस ग्रैंड होटल के इंडोर हॉल में आयोजित वार्षिक आम सभा की चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से बरेली के ईशान ग्वाल को अध्यक्ष एवं अनिल कुमार को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। अमर सिंह परमार उपाध्यक्ष,माननीय श्रीमती रमा रंजन (एम एल सी,बीजेपी,झाँसी ) उपाध्यक्ष, शलभ अग्रवाल (सह कोषाध्यक्ष) आगरा के पंकज शर्मा को संयुक्त सचिव,मो0परवेज़ ख़ान (संयुक्त सचिव) सरदार अजयपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, रिज़वान अहमद,शिवानी पांडेय ,शिवजीत द्विवेदी संगठन मंत्री,राजीव गुप्ता एडवोकेट विधि सलाहकार,अनिल त्रिपाठी तकनीकी सलाहकार,रजनीश कन्नौजिया,अश्वनी पांडेय डॉ विशाल गुप्ता,मोहित शर्मा वरिष्ठ सदस्य,अंकुर चौधरी,अजय प्रताप सिंह,जगमोहन सचिन भाटिया सदस्य चुना गया ।
केंद्रीय मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय) बी. एल. वर्मा को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनियुक्त अध्यक्ष जी ईशान ग्वाल ने सभी का हार्दिक धन्यवाद दिया एवं संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
अध्यक्षता बदायूं ज़िला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष राजन मेहंदी रत्ता द्वारा की गई । विशिष्ट अतिथि बलवीर सिंह थे । सभी अतिथियों का स्वागत श्रीमती ललिता सक्सेना द्वारा किया गया ।
धन्यवाद ज्ञापन जिला ताइक्वांडो संघ आगरा सीईओ संगीता शर्मा द्वारा किया गया ।


