आगरा । उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा आज बरेली के द जैस ग्रैंड होटल के इंडोर हॉल में आयोजित वार्षिक आम सभा की चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव/जॉइंट सेक्रेटरी चुना गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष ईशान ग्वाल एवं महासचिव अनिल कुमार,ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा उपाध्यक्ष डॉ यू के शर्मा,रमेश चंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय, सीईओ संगीता शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं । उपरोक्त अवसर पर आगरा के प्रदीप गौर,सुदर्शन देबनाथ एवं रिषभ सिंह उपस्थित थे ।


