कराते के 20 खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई आगरा के तत्वावधान में दिनांक 19 जुलाई 2026 को चैम्पियंस ऑफ़ आगरा कराते अकादमी राजपुर चुंगी पर कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कराते के 20 खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की ।
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में, नम्या सिंह, याना सिंह, प्रियांशी यादव, रियांश यादव, अन्वी शर्मा, विष्णु यादव येलो बेल्ट, अवंतिका सिंह येलो बेल्ट, रेयांश गुप्ता, वेदांश वरना ने येलो बेल्ट, आदित्य, आर्या शर्मा, रेहा महाजन ने ऑरेंज बेल्ट, अन्या गुप्ता, अद्विका गुप्ता, आर्यव्रत सिंह, दिव्याणा वर्मा, मन्नत ने ब्लू बेल्ट , आर्या शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, अविका पाराशर ने ब्राउन बेल्ट की बैल्ट की परीक्षा पास की ।

बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर चैम्पियंस ऑफ़ आगरा कराते अकादमी राजपुर चुंगी के निदेशक सेंसई जयवीर सिंह इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *