ईशान ग्वाल उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अनिल कुमार बने महासचिव

SPORTS उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन बने ।

बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत)द्वारा आज बरेली के द जैस ग्रैंड होटल के इंडोर हॉल में आयोजित वार्षिक आम सभा की चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से बरेली के ईशान ग्वाल जी को अध्यक्ष एवं अनिल कुमार को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। अमर सिंह परमार उपाध्यक्ष,माननीय श्रीमती रमा रंजन (एम एल सी,बीजेपी,झाँसी ) उपाध्यक्ष, शलभ अग्रवाल (सह कोषाध्यक्ष) आगरा के पंकज शर्मा को संयुक्त सचिव,मो0परवेज़ ख़ान रायबरेली (संयुक्त सचिव) सरदार अजयपाल सिंह (बदायूं) को कोषाध्यक्ष, रिज़वान अहमद (संयुक्त सचिव)(लखनऊ ) शिवानी पांडेय (जौनपुर) ,शिवजीत द्विवेदी (इटावा )संगठन मंत्री,राजीव गुप्ता एडवोकेट विधि सलाहकार,अनिल त्रिपाठी लखनऊ (तकनीकी निदेशक) ,रजनीश कन्नौजिया (कन्नौज ), अश्वनी पांडेय (जौनपुर )डॉ विशाल गुप्ता (अयोध्या),मोहित शर्मा (बरेली) वरिष्ठ सदस्य,अंकुर चौधरी (बिजनौर एल),अजय प्रताप सिंह,जगमोहन (शाहजानपुर ) सचिन भाटिया (बरेली )सदस्य चुना गया ।

केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनियुक्त अध्यक्ष जी ईशान ग्वाल ने सभी का हार्दिक धन्यवाद दिया एवं संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

अध्यक्षता बदायूं ज़िला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष राजन मेहंदी रत्ता द्वारा की गई । विशिष्ट अतिथि बलवीर सिंह थे । सभी अतिथियों का स्वागत श्रीमती ललिता सक्सेना द्वारा किया गया ।
धन्यवाद ज्ञापन जिला ताइक्वांडो संघ आगरा सीईओ संगीता शर्मा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *