डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, सिलाई मशीन एवं पुरस्कार वितरित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निःशुल्क एक माह का सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में क्षेत्र की लगभग 150 महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सोसाइटी का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सिलाई प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार महिलाओं को सोसाइटी की ओर से निःशुल्क सिलाई मशीनें एवं सिलाई किट प्रदान की गईं।

सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाएँ:

1. तुलसी
2. जानवी
3. मुस्कान
4. सोना कुमारी

वहीं, निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी:

1. पल्लवी
2. वैष्णवी
3. गरिमा
4. भूमि
5. प्रांसी
6. काजल

इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे जनहितकारी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम की सफलता में सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राजीव सोई (अध्यक्ष), राजू चौहान, बंटी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, दिनेश सेंगर, अजय राजपूत, शिव सिंह परिहार, सनी उपाध्याय, जय सिंह जुल्का, राजीव सोलंकी, उमेश यादव, नीरज गौड़, किशन कुशवाह एवं संदीप सोलंकी सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डिफेंस कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से ब्रिज पाल सिंह चौहान (अध्यक्ष, श्री राम मंदिर), ज्ञान सिंह, लेखेन्द्र कुमार, एस. के. पचौरी, श्याम सुंदर ओझा, राजेंद्र उपाध्याय, पप्पू यादव, राम खिलाड़ी सिकरवार, रणवीर सिंह तोमर, सियाराम, तेज सिंह चहार, शिवकुमार शर्मा, श्रीमती सरोज पाठक, श्रीमती शशि त्यागी एवं श्रीमती शीला भदौरिया उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम समाज के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए सोसाइटी का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *