लैक्रोस हाई-परफॉर्मेंस कैंप में मैच प्रैक्टिस के साथ अंतरराष्ट्रीय तैयारियों को धार

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 सितंबर 2026: शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा में चल रहे भारतीय पुरुष एवं महिला लैक्रोस टीमों के हाई-परफॉर्मेंस कोचिंग कैंप के चौथे दिन खिलाड़ियों ने गहन अभ्यास के साथ मैच-सिचुएशन और टीम रणनीति पर विशेष तैयारी की। आगामी एशिया पैसिफिक सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप, सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया और लैक्रोस के ओलंपिक पाथवे को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण सत्र में अटैकिंग कॉम्बिनेशन, डिफेंस, ट्रांजिशन, पासिंग, बॉल मूवमेंट, स्पेस क्रिएशन और टीम कोऑर्डिनेशन पर विशेष अभ्यास कराया गया। प्रैक्टिस मैच के माध्यम से खिलाड़ियों ने वास्तविक मैच परिस्थितियों में अपनी रणनीति, निर्णय क्षमता और टीम संयोजन को परखा।

ऑस्ट्रेलिया की इंटरनेशनल लैक्रोस कोच नताशा रूनी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय तकनीकों और रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं फिजियो मयंक शर्मा खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और शारीरिक तैयारी पर कार्य कर रहे हैं। टीम कोच शकील खान, नीरज बत्रा और राजपाल खिलाड़ियों की तकनीकी एवं रणनीतिक तैयारी को लगातार मजबूत कर रहे हैं।

कैंप के चौथे दिन लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री विनोद बंसल जी, श्री राजेश शर्मा जी तथा लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LAI) के COO श्री surabh betal जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन किया, खिलाड़ियों से संवाद किया और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शारदा वर्ल्ड स्कूल के हेड ऑफ स्कूल श्री सत्यकी बनर्जी ने भी खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय टीम के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर को निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।

LAI के CEO श्री तौसीफ अहमद लारी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कैंप खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, मैच फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चौथे दिन की प्रैक्टिस ने खिलाड़ियों की तैयारियों को नई गति दी और आगामी अंतरराष्ट्रीय चुनौती के लिए टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *