सब-जूनियर बालिका हैंडबाल ट्रायल्स

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 सितम्बर, 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हैण्डबाल संघ के तत्वावधान में दिनाँक 08 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकूट में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशय सबजूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 04 अकटूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 05 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निशुल्क है।

सबजूनियर बालिका हैण्डबाल चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉक 04 अक्टूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे एवं 05 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *