
आगरा, 27 जून। भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने आज शिविर में आक्रमण शैली की बारीकियों पर काम किया,।आक्रमण शैली को मजबूत करने के लिए कड़ा अभ्यास किया।वन वर्षेज वन ओर ग्रुप आक्रमण शैली को मजबूत किया ।आज खिलाड़ियों ने प्रातः जिम में वेट ट्रेनिंग की । भारतीय टीम अपने कोच शकील खान और नीरज बत्रा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है
शारदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित भारतीय महिला टीम का कैंप स्कूल एडवाइजर डॉ. गरिमा यादव, सीबीएसई के प्रिंसिपल डॉ. शिवकुमार तिवारी, कैम्ब्रिज प्रिंसिपल मिस आरती खुराना और वाइस प्रिंसीपल नीना राठौड़ और लेकरॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ ओपरेटिंग ऑफिसर सौरभ बेताल लेकरॉस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद बंसल और कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा , सीनियर मार्केटिंग मैनेजर रवीका जी की देख रख में चल रहा है।


