रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न विशेष गाड़ियों का अतिरिक्त फेरो एवं निम्न गाड़ियों का झिंझक एवं डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है। करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्न है
1. गाड़ी संख्या 04155/04156 सूबेदारगंज–उधना विशेष ट्रेन : –
• गाड़ी संख्या 04155 सूबेदारगंज–उधना विशेष ट्रेन (सोमवार एवं गुरुवार) दिनांक 30 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक कुल 08 अतिरिक्त फेरे
• गाड़ी संख्या 04156 उधना–सूबेदारगंज विशेष ट्रेन (मंगलवार एवं शुक्रवार) दिनांक 01 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक कुल 08 अतिरिक्त फेरे
• इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 07 सामान्य श्रेणी, 11 स्लीपर एवं 02 एसी तृतीय श्रेणी सहित कुल 22 कोच
2. गाड़ी संख्या 04165/04166 प्रयागराज–असरवा विशेष ट्रेन : –
• गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज–असरवा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार दिनांक 02 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक कुल 05 अतिरिक्त फेरे
• गाड़ी संख्या 04166 असरवा –प्रयागराज विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 03 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक कुल 05 अतिरिक्त फेरे
• इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 09 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर एवं 01 एसी तृतीय श्रेणी सहित कुल 22 कोच
• इस ट्रेन को झिंझक (JJK) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है । गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज–असरवा दिनांक 02 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक झिंझक स्टेशन पर 08:53 से 08:55 बजे तक तथा गाड़ी संख्या 04166 असरवा –प्रयागराज दिनांक 03 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक झिंझक स्टेशन पर 05:53 से 05:57 बजे तक रुकेगी।
3. गाड़ी संख्या 04189/04190 प्रयागराज–वलसाड विशेष ट्रेन : –
• गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज–वलसाड विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को दिनांक 06 दिसंबर से 27 दिसंबर 2026 तक कुल 04 फेरे अतिरीक्त
• गाड़ी संख्या 04190 वलसाड –प्रयागराज विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 07 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक कुल 04 अतिरिक्त फेरे
• इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 07 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर एवं 01 एसी तृतीय श्रेणी सहित कुल 22 कोच
• इस ट्रेन को डभौरा (DBR) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज–वलसाड दिनांक 06 दिसंबर से 27 दिसंबर 2026 तक डभौरा स्टेशन पर 19:40 से 19:42 बजे तक तथा गाड़ी संख्या 04190 वलसाड –प्रयागराज दिनांक 07 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक डभौरा स्टेशन पर 17:42 से 17:45 बजे तक रुकेगी।


