जिला प्रशासन द्वारा-ऐसी झूठी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।,आम जनमानस से अपील है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
आगरा.21.08.2026.एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत के एक कोने का प्लास्टर, बरसात, नमी पाकर झड़ के गिर गया था। उक्त घटना को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पूरी छत गिरने,बच्चों के मरने आदि की झूठी खबर, अफवाह कि “मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग की पूरी छत गिरी,प्लास्टर गिरने से वार्ड में मची अफरा-तफरी,हादसे में एक-दो बच्चों की मृत्यु, बच्चों को लगी चोट,अस्पताल प्रशासन में हड़कंप जैसी सनसनी पूर्ण झूठी खबर प्रकाशित की जा रही हैं।
गौरतलब है कि एस.एन. मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत के एक कोने का प्लास्टर बरसात एवं नमी के कारण झड़ कर गिर गया था।इस सामान्य घटना को कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा “पूरी छत गिरने, बच्चों की मृत्यु,”जैसी सनसनीपूर्ण एवं *सरासर झूठी, भ्रामक खबर के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका जिला प्रशासन एवं मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूर्ण रूप से खंडन करता है।
जिला प्रशासन द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
प्रिंसिपल एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ.प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत के एक कोने का प्लास्टर, बरसात, नमी पाकर झड़ के गिर गया था, किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है, एहतियात के लिए वार्ड में भर्ती बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रिंसिपल द्वारा मौके का स्वयं निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्लास्टर मरम्मत का कार्य काम शुरू करा दिया है।
जिला प्रशासन द्वारा ऐसी झूठी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
आम जनमानस से अपील है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।


